उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सनातन परंपराओं का संरक्षण करते हैं धार्मिक उत्सव

Admindelhi1
18 July 2025 7:19 PM IST
Farrukhabad: सनातन परंपराओं का संरक्षण करते हैं धार्मिक उत्सव
x

फर्रुखाबाद: सामाजिक एवं साहित्यक सरोकारों को समर्पित संस्था श्रद्धांरानी स्मृति संस्थान ने ऐतिहासिक पंडा बाग मंदिर में रामकथा का श्रवण करवा रहे कथा व्यास, भजन गायक एवं उनके सहयोगियों को सम्मानित कर धार्मिक आयोजन (Religious events) के माध्यम से सनातन परंपरा को जीवंत बनाए रखने का आव्हान किया। कहां गया कि धार्मिक आयोजन सनातन परंपराओं को जीवंत रखते हैं।

बताते चलें कि पंडा बाग के सभागार में विगत दिनों से तथा विकास शिव शरण अग्निहोत्री कथा श्रवण कर रहे हैं इस स्मृति संस्थान के अध्यक्ष संजय गर्ग ने संरक्षक तारा रानी गुप्ता को सम्मानित किया।

कार्यक्रम कुछ मुख्य अतिथि भारतीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल की महिला जिला अध्यक्ष प्रीति तिवारी, विशिष्ट अतिथि समाज सेवी श्वेता दुबे कथा व्यास को सम्मानित करते हुए कहा कि वह लंबे समय तक अध्यात्म की जागृति करते रहें। इस मौके पर स्वदेश दुबे रोहित शर्मा श्याम जी गर्ग पूनम आदि ने आयोजक मुन्ना लाल गुप्ता को सम्मानित किया।

Next Story