उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: राजकुमार बने भाजपा के जिला प्रतिनिधि, पार्टी संगठन में बदलाव

Admindelhi1
28 Feb 2026 4:41 PM IST
Farrukhabad: राजकुमार बने भाजपा के जिला प्रतिनिधि, पार्टी संगठन में बदलाव
x

फर्रुखाबाद: संगठन निर्माण के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने जिला प्रतिनिधियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की इस क्रम में वर्तमान नगर अध्यक्ष पूर्वी मंडल राजकुमार वर्मा को जिला प्रतिनिधि निवर्तमान नगर महामंत्री नरेंद्र आर्य को नगर अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों नए बने पदाधिकारियों का भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी रोहित शर्मा के नवाब नियामत खां स्थित निवास पर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर कहा गया कि दोनों ही पदाधिकारी ने पूर्व में अपने दायित्वों का भली भांति निर्वाह किया है और संगठन को मजबूती प्रदान की है बताते चलें कि राजकुमार वर्मा पूर्व में भाजपा के भ्रष्ट नेता रहे स्व.सतीश वर्मा के पुत्र हैं।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मीरा सिंह आचार्य संजय दुबे विश्राम सिंह सोनू दुबे बाबा दुबे सागर गुप्ता संजू शर्मा, सरल त्रिवेदी ,अर्चना वर्मा, सिमरन सिंधी, साजिद, मंगल यादव वीरेंद्र श्रीवास्तव, रामवीर शर्मा, राहुल शर्मा ,संजू समेत प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story