उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: शातिर प्रदीप उर्फ सोनू पर शिकंजा कसने की तैयारी

Admindelhi1
25 March 2026 1:27 AM IST
Farrukhabad: शातिर प्रदीप उर्फ सोनू पर शिकंजा कसने की तैयारी
x

फर्रुखाबाद: शहर में चल रहे ठगी के संगठित नेटवर्क का चेहरा अब खुलकर सामने आ रहा है। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला अढ़तियांन निवासी शातिर नॉन प्रैक्टिशनर कथित वकील प्रदीप उर्फ सोनू अग्निहोत्री इस पूरे खेल का मुख्य किरदार बनकर उभरा है, जिस पर आरोप है कि उसने सुनियोजित तरीके से लोगों को ठगी के जाल में फंसाकर लाखों रुपये की वसूली की।

सूत्र बताते हैं कि प्रदीप उर्फ सोनू अग्निहोत्री कोई मामूली ठग नहीं, बल्कि बेहद चालाक और शातिर दिमाग का खिलाड़ी है, जो प्रभावशाली लोगों की आड़ लेकर अपने धंधे को अंजाम देता रहा। भरोसा जीतना, झांसा देना और फिर पैसे हड़प लेना—यह उसका तयशुदा तरीका बताया जा रहा है।

कमालगंज निवासी व्यापारी रवि गुप्ता के साथ लाखों की ठगी का मामला सामने आने के बाद अब यह नेटवर्क तेजी से बेनकाब हो रहा है। शहर के कई और लोग भी उसकी ठगी का शिकार बताए जा रहे हैं, जो अब पुलिस कार्रवाई के बाद सामने आने की तैयारी में हैं।

स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, प्रदीप अग्निहोत्री अपने कथित रसूख और संपर्कों का हवाला देकर पीड़ितों को चुप रहने के लिए मजबूर करता था। यही कारण रहा कि लंबे समय तक उसका यह काला खेल पर्दे के पीछे चलता रहा।

मामले में पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पूरे नेटवर्क, उसके संपर्कों और अब तक की गई ठगी के मामलों की गहराई से जांच की जा रही है।

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे इस शातिर ठग के कई और काले कारनामे उजागर होने की संभावना है।

Next Story