उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: अकीदतमंदों की दुआओं के बीच 265वें उर्स की तैयारियों का आगाज़

Admindelhi1
30 May 2025 4:50 PM IST
Farrukhabad: अकीदतमंदों की दुआओं के बीच 265वें उर्स की तैयारियों का आगाज़
x
नौचंदी की जुमेरात पर अकीदतमंदों ने की दुआ

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ शहर की ऐतिहासिक गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल लोको रोड स्थित दरगाह हजरत मखदूम शाह सय्यद शाहबुद्दीन औलिया रह0 अलैह के आस्ताने पर गुरुवार को बकरा ईद के महीने की चांद की पहली तारीख को पड़ी खरी नौचंदी जुमेरात अकीदत के साथ फातिहा ख्वानी कर मनाई गई। दरगाह शरीफ में फजर की नमाज के बाद से चादर पोशी और फातिहा का दौर चला।

हिन्दू-मुस्लिम भाईचारे की प्रतीक दरगाह पर नौंचदी जुमेरात पर गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। दरगाह के नायब सज्जादा नशीन की सरपरस्ती में फातिहा ख्वानी कर चादर पोशी कर जिसमें बड़ी तादाद में भीड़ उमड़ी और अपने अपने तरीके से अकीदत पेश की। हाफिज अरशद साबरी व तुलाबा जामिया चिश्तिया ने बेहतरीन अंदाज में कुरान पाक की तिलावत की। लोगों ने अपने अपने तरीके से फूल व चादर चढ़ाकर अपनी अकीदत पेश कर खानकाह मे दुआएं मांगी। खानकाह के नायब सज्जादा नशीन शाह मुहम्मद वसीम चिश्ती साबरी मुजद्दिदी ने तकरीर कर कहा मोहब्बत सभी से नफरत किसी से नहीं और आज इसी पैगाम को हर खानकाह या दरगाह को आम करने की जरूरत है, क्योंकि इन सूफियो ने अपनी खानकाह के दरवाज़े पूरी आलमे इन्सानियत के खोल रखे है और बताया सालाना 265वां उर्स की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस साल भी उर्स 9, 10, 11, 12 अगस्त को मुनक्किद होगा। साथ ही मुल्क की तरक्की, आपसी भाईचारे अमन और अमान के लिए दुआएं की गई। इस मौके आकिब खान, इसरार साबरी, अंसार साबरी, रफत हुसैन, मुहम्मद हनीफ उर्फ़ बबलू, मिन्हाज उर्फ लवली, अजहर हुसैन, मुबीन साबरी, अमीर आसिफ साबरी, शिवम, राहुल आदि अकीदमंद मौजूद रहे।

Next Story