उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: भाकियू में नई नियुक्ति की तैयारी, इस्तीफा स्वीकार

Admindelhi1
4 July 2025 7:49 PM IST
Farrukhabad: भाकियू में नई नियुक्ति की तैयारी, इस्तीफा स्वीकार
x

फर्रुखाबाद: भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष राम बहादुर राजपूत के इस्तीफे को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरनाथ सिंह द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है। यह जानकारी जिला महासचिव संजय गंगवार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

गौरतलब है कि राम बहादुर राजपूत ने संगठन के कुछ पुराने गुटों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपेक्षित सहयोग न मिलने पर अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने आर्थिक और सामाजिक उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अपने त्यागपत्र को प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा था।

जिला महासचिव ने बताया कि राम बहादुर अब संगठन में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे और अपने अनुभव से अन्य कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जल्द ही जिले में नए जिलाध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संजय गंगवार ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति एकजुटता बनाए रखने और किसानों के हक में संघर्ष जारी रखने की अपील की है।

Next Story