- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- फर्रुखाबाद: 12 अक्टूबर...
उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद: 12 अक्टूबर को दो पालियों में 16 केंद्रों पर होगी पीपीएस प्रारंभिक परीक्षा
SHIDDHANT
7 Oct 2025 10:51 PM IST

x
Farrukhabad फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में लोक सेवा आयोग की पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 6,432 अभ्यर्थी शामिल होंगे। दोनों पालियों में अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही परीक्षा में लोक सेवा आयोग की गाइडलाइन का पालन कराने का निर्देश दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि 12 अक्टूबर को पीसीएस की परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए जिले में 16 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 6,432 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी भी बैठक कर चुके हैं। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सावधानी बरतने और अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद तक अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। गेट पर ही चेकिंग की जाएगी। संस्था के कर्मचारी बायोमीट्रिक करेंगे। परीक्षा के तीन दिन पूर्व केंद्र पर पहुंचकर केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्रों पर पेयजल, शौचालय व अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति ठीक करा ली जाए। उन्होंने बताया कि केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों के मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि जमा कराने की व्यवस्था कराई जाएगी। लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। ट्रैफिक पुलिस और पुलिस प्रशासन को भी निर्देश दिए गए हैं जिससे रास्ते में अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो।
Tagsफर्रुखाबादपीसीएस प्रारंभिक परीक्षा12 अक्टूबरलोक सेवा आयोग16 परीक्षा केंद्र6432 अभ्यर्थीजिला विद्यालय निरीक्षकनकलरहित परीक्षासीसीटीवी निगरानीट्रैफिक पुलिसपरीक्षा तैयारियांजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





