उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: आलू के दाम में अस्थिरता, सातनपुर मंडी में बढ़ी हलचल

Admindelhi1
12 March 2026 1:52 PM IST
Farrukhabad: आलू के दाम में अस्थिरता, सातनपुर मंडी में बढ़ी हलचल
x

फर्रुखाबाद: सातनपुर मंडी में आलू के भाव में हलचल देखी गई। अलग-अलग किस्मों और गुणवत्ता के अनुसार दामों में अंतर दर्ज किया गया।

मंडी सूत्रों के अनुसार, निबल आलू 201 से 301 रुपये प्रति कुंतल,गड्ड 301 से 401 रुपये प्रति कुंतल,छट्टा 401 से 471 रुपये प्रति कुंतल,सुपर छट्टा व सुपर साउथ क्वालिटी 471 से 521 रुपये प्रति कुंतल,चिप्सोना 551 से 701 रुपये प्रति कुंतल,हाइलैंड 701 से 851 रुपये प्रति कुंतल के बीच बिके।

व्यापारियों का कहना है कि बेहतर गुणवत्ता वाली किस्मों की मांग बनी हुई है, खासकर प्रोसेसिंग और चिप्स उद्योग में उपयोग होने वाली चिप्सोना और हाइलैंड आलू की कीमतों में मजबूती देखी जा रही है। वहीं सामान्य क्वालिटी के आलू के भाव अपेक्षाकृत दबाव में रहे।

किसानों के अनुसार, उत्पादन लागत और कोल्ड स्टोरेज खर्च को देखते हुए वे बेहतर भाव की उम्मीद कर रहे हैं। मंडी में आवक और मांग के अनुसार आने वाले दिनों में दामों में और बदलाव संभव है।

मंडी के रुझान पर किसानों और व्यापारियों दोनों की नजर बनी हुई है।

Next Story