- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: पुलिस की...
Farrukhabad: पुलिस की सख्ती, 150 वाहन चालकों पर कार्रवाई

फर्रुखाबाद: शहर में जाम की समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 150 वाहनों का चालान किया गया। जिससे वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया।
जानकारी के अनुसार सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय ने कोतवाल राजीव पांडेय, यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार के साथ शहर में अभियान चलाया और ई-रिक्शा तथा चार पहिया वाहनों को नो एंट्री में देखकर उन पर कार्रवाई की गयी। जिसमें 70 ई-रिक्शा व अन्य वाहनों को मिलाकर लगभग डेढ़ सौ वाहनों के चालान किये। ई-रिक्शा चालकों को रूट डायवर्जन के लिए नंबर डलवाने के लिए कहा गया। यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया की अभियान लगातार जारी रहेगा। जल्द ही सभी ई-रिक्शा के रूट डायवर्जन किए जायेंगे। बिना रूट के ई-रिक्शा चलाते पाये जाएंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं शहर में जो नाबालिग ई-रिक्शा चालक चलते मिलेंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी। वाहन चेकिंग अभियान नगर के मोहल्ला बीबीगंज, अंगूरी बाग, लोहाई रोड, चौक, नेहरू रोड, लाल दरवाजे तक पर चलाया गया। इस अभियान से पूरे दिन वाहन चालकों में हडक़ंप की स्थिति रही।





