उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद: पुलिस को लगी बड़ी सफलता, अवैध असलहों का जखीरा बरामद

Admin Delhi 1
13 March 2022 6:35 PM IST
फर्रुखाबाद: पुलिस को लगी बड़ी सफलता, अवैध असलहों का जखीरा बरामद
x

क्राइम न्यूज़ अपडेट: कम्पिल पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार को शस्त्रों का जखीरा बरामद कर फैक्ट्री संचालक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव सिरसा निवासी भूरे अवैध शस्त्र फैक्ट्री चलाता था। पुलिस ने भूरे व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे, एक देशी रायफल, शस्त्र बनाने के उपकरण, दर्जन भर के अधिक अधबने तमंचा बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप ने बताया कम्पिल थाना क्षेत्र में संचालित यह फैक्ट्री संचालित हो रही थी। अपर पुलिस ने बताया अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में कंपिल थाना प्रभारी ने आरोपियों को किया गिरफ्तार कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कंपिल थाना पुलिस को इनाम दिया जाएगा।

Next Story