उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: युवक के लापता होने के पांच दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

Admindelhi1
25 April 2025 4:18 PM IST
Farrukhabad: युवक के लापता होने के पांच दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग
x
पुलिस के खाली हाथ

फर्रुखाबाद: लापता युवक के मामले में पुलिस अधेरे में तीर चला रही है। जबकि घटना को हुए पांच दिन का समय बीत चुका है। हिरासत में लिये गये युवक के बताये अनुसार पुलिस ने आज गंगा में गोताखोरों की मदद से शव की तलाश करायी, लेकिन नतीजा ढांक के तीन पांत ही रहा। जिससे परिजनों में काफी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार जनपद हरदोई के पाली कुआंडांडी निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें कहा कि थाना राजेपुर राठौरी में 35 बीघा गेंहू की फसल बोयी थी। जिसको काटने के लिए सुनील अपने पुत्र दीपक कुमार के साथ आया था। गेहूं को बोरे में भरकर ट्रैक्टर पर लादकर खड़ा कर दिया। मौसम खराब होने के चलते दीपक अपनी बुआ के घर तिरपाल लेने चला गया। उधर से दीपक को बुआ का लडक़ा श्यामवीर दीपक की भरखा तिराहे पा खड़ी ट्रैक्टर ट्राली पर छोडक़र चला गया। जिसके बाद से दीपक लापता है। मामले में पुलिस ने लापता दीपक कुमार के बुआ के पुत्र श्यामवीर को हिरासत में लेकर जाँच पड़ताल की। लापता दीपक के परिजनों के अनुसार श्याम वीर ने पुलिस को बताया कि उसने दीपक की हत्या करके गंगा में डाल दिया है। गुरुवार को भी प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र कुमार सोलंकी, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम ने गंगा किनारे पंहुचकर नाव व आठ गोताखोरों की मदद से दीपक की गंगा में तलाश करायी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गंगा में लगभग 10 किलोमीटर तक तलाश की गयी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। सीओ अमृतपुर अजय वर्मा ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।

Next Story