उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला, दो घायल

Admindelhi1
30 March 2026 2:45 PM IST
Farrukhabad: कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमला, दो घायल
x

फर्रुखाबाद: कायमगंज क्षेत्र में गश्त के दौरान दबंगों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक गेस्ट हाउस के पास कुछ लोग हंगामा कर रहे थे, जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि पुलिस की गाड़ी पहुंचते ही कुछ दबंग बोनट पर चढ़कर हंगामा करने लगे और माहौल को और बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने पहले उन्हें शांत कराने और समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि इसी दौरान दबंगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी।

घटना में दो पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं, जबकि हाथापाई के दौरान पुलिस की वर्दी फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। हालात बिगड़ते देख अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।

पुलिस ने इस मामले में 5 नामजद आरोपियों समेत 8 से 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है और कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Next Story