उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सपा शिक्षक सभा द्वारा पीडीए पंचायत का हुआ आयोजन

Admindelhi1
22 May 2025 3:25 PM IST
Farrukhabad: सपा शिक्षक सभा द्वारा पीडीए पंचायत का हुआ आयोजन
x
"अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने की"

फर्रुखाबाद: समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के कडि़उल्ली ग्राम में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने की।

कायमगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सर्वेश अंबेडकर ने शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय व एकजुट करने की आवश्यकता पर बल दिया। जिलाध्यक्ष अरविंद यादव ने शिक्षक सभा को बूथ स्तर तक सशक्त करने की बात कही। डॉ0 हरिओम यादव ने पीडीए वर्ग को संगठित करने की दिशा में विचार रखे। उन्होंने कहा कि यही वर्ग समाजवादी आंदोलन की रीढ़ है और इन्हें संगठित किए बिना सामाजिक न्याय संभव नहीं। इस अवसर पर अमन सूर्यवंशी, रामवीर कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला प्रवक्ता विवेक सिंह यादव ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी द्वारा लगातार पीडीए पंचायतों का आयोजन किया जा रहा है।

Next Story