उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: ओपीडी में डॉक्टर न मिलने से मरीजों की परेशानी बढ़ी

Admindelhi1
27 Jun 2025 6:49 PM IST
Farrukhabad: ओपीडी में डॉक्टर न मिलने से मरीजों की परेशानी बढ़ी
x
इमरजेंसी में पहुंचे मरीज

फर्रुखाबाद: लोहिया अस्पताल डाक्टरों की कमी से जूझ रहा है। इमरजेंसी में गुरुवार को काफी मरीज ओपीजी के पहुंच गये। जहां डियूटी पर तैनात डॉ0 नूरुल हुदा 20-25 मरीज ही देख सके।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को ओपीडी में चिकित्सक नहीं थे। जिस कारण ओपीडी के मरीज लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में जा पहुंचे। जिससे इमरजेंसी में काफी मरीज हो गये। जबकि इमरजेंसी में मात्र एक ही चिकित्सक नूरुल हुदा की डियूटी थी। उन्होंने इमरजेंसी मरीजों के साथ-साथ ओपीडी के मरीजों को भी देखा। बताते चलें कि लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। गर्मी के चलते उल्टी, दस्त, बुखार, डिहाइड्रेेेेेशन के मरीज काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। मरीज जैसे तैसे अपना पर्चा बनवा पाते हैं।

जब वह चिकित्सक के कक्ष में पहुंचते हैं, तो चिकित्सक उन्हें कक्ष से गायब मिलते हैं। जिस पर मरीज इमरजेंसी की ओर रुख करते हैं। इमरजेंसी में चिकित्सक अधिक न होने से मरीजों को काफी इंतजार करना पड़ता है। तब कहीं उनका नंबर आता है।

Next Story