उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: अजय कटियार की नियुक्ति से संगठन को मजबूती

Admindelhi1
25 Feb 2026 8:42 PM IST
Farrukhabad: अजय कटियार की नियुक्ति से संगठन को मजबूती
x

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव 2024-25 के तहत घोषित मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधियों की सूची में बढ़पुर पूर्वी मंडल से अजय कटियार ( प्रधान, निनौआ) को मंडल अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है।

जारी सूची के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति उपरांत जनपद में मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधियों के नामों की औपचारिक घोषणा की गई।

घोषित सूची में नवाबगंज मंडल अध्यक्ष आदेश राठौर, नगर पूर्वी अध्यक्ष नरेंद्र आर्य,बढ़पुर पूर्वी मंडल – अध्यक्ष अजय कटियार शामिल हैं। सूची में जिला प्रतिनिधियों के नाम भी शामिल किए गए हैं। अजय कटियार निनौआ ग्राम पंचायत के प्रधान हैं,और क्षेत्र में सक्रिय संगठनात्मक कार्यकर्ता के रूप में पहचाने जाते हैं।

उन्हें बढ़पुर पूर्वी मंडल की कमान सौंपे जाने को संगठन विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे और आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Next Story