उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: लोहिया अस्पताल की ओपीडी ठप, मरीज परेशान

Admindelhi1
12 Feb 2026 3:58 PM IST
Farrukhabad: लोहिया अस्पताल की ओपीडी ठप, मरीज परेशान
x

फर्रुखाबाद: डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय में गुरुवार को उस समय अव्यवस्था का माहौल बन गया, जब ओपीडी में चिकित्सक निर्धारित समय पर नहीं बैठे। सुबह से ही पर्चा बनवाकर लाइन में खड़े मरीज डॉक्टरों के इंतजार में बैठे रहे, लेकिन काफी देर तक कोई चिकित्सक कक्ष में नहीं पहुंचा।

दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चों के अभिभावक घंटों इंतजार करने के बाद बिना उपचार कराए ही मायूस होकर लौट गए। मरीजों का कहना था कि पहले भी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की शिकायत रही है, लेकिन गुरुवार को तो हालात और भी खराब रहे।

ओपीडी के बाहर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति बन गई। कुछ मरीजों ने आरोप लगाया कि न तो उन्हें समय पर जानकारी दी गई और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। इससे लोगों में आक्रोश देखा गया।

अस्पताल प्रशासन की ओर से स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका कि चिकित्सक ओपीडी में क्यों नहीं बैठे। हालांकि सूत्रों के अनुसार किसी आंतरिक बैठक या अन्य कारणों के चलते डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाए।

Next Story