उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो की हालत नाजुक

Admindelhi1
21 March 2026 2:22 PM IST
Farrukhabad: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो की हालत नाजुक
x
"दो अस्पताल में भर्ती"

फर्रुखाबाद: थाना राजेपुर क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हमीरपुर सोमवंशी निवासी आनंद (18), मनोज (17) व विपिन (18) शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे मोटरसाइकिल से कस्बा राजेपुर से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे राजेपुर तिराहे से जमापुर मार्ग पर लगभग एक किलोमीटर आगे कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे, तभी आगे चल रही एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से उनकी बाइक जोरदार तरीके से टकरा गई।हादसा इतना भीषण था कि आनंद पुत्र जगतपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज पुत्र रक्षपाल और विपिन पुत्र कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेपुर भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ मोर्चरी भेज दिया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखी। प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश भी की जा रही है।इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Next Story