- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: मनरेगा...
Farrukhabad: मनरेगा में खराब प्रदर्शन पर शमशाबाद बीडीओ को नोटिस

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड की मई माह की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया। जिसमे जनपद की रैंकिंग 29 आई है।
बैठक में 16 विभागों की 28 योजनाओं की समीक्षा की गई। जिनकी रैंक 20 से 74 के बीच है। समीक्षा में उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की रैंक 74 व श्रेणी डीआईओ0डी0ओ0पी0 टूल किट योजना में डी श्रेणी व ओ0डी0ओ0पी0 वित्त पोषण योजना में 53 रैंक आई। श्रम विभाग की कन्या विवाह सहायता योजना की रैंक 73 व श्रेणी डी आई। खराब प्रदर्शन पर सभी अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को नोटिस देने के निर्देश। पर्यटन विभाग की रैंकिंग 54 व श्रेणी बी आई, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की भवन निर्माण में रैंक 50 आई। नियोजन विभाग की फैमली आई0डी0 में 58 रैंक व सी श्रेणी आई।
ग्राम्य विकास विभाग की डे एन आर एल एम की रैंक 69 व श्रेणी डी आई व मनरेगा की 47 रैंक आई मनरेगा में खराब कार्य के लिये खंड विकास अधिकारी शमसाबाद को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। जलजीवन मिशन में 55 रैंक व श्रेणी सी आई। चिकित्सा विभाग की बायो मेडिकल उपकरण रखरखाव कार्यक्रम में 45 रैंक आई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, डी0एफ0ओ0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।





