उत्तर प्रदेश

Farrukhabad News: दुपट्टे के सहारे लटकी मिली दो लड़कियों की लाशें

Bharti Sahu 2
27 Aug 2024 6:52 AM GMT
Farrukhabad News: दुपट्टे के सहारे लटकी मिली दो लड़कियों की लाशें
x
Farrukhabad News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर फर्रुखाबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी देखने के लिए रात में घर से निकली दो सहेलियां की लाश पेड़ से लटकती पाई गई। लड़कियों की लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस का कहना है की लड़कियों ने आत्महत्या की है। पुलिस की बात को घर वाले मानने के लिए तैयार नहीं हैं। लड़कियों के घर वालों का कहना है कि दोनों की
हत्या करने
के बाद हत्यारे द्वारा उनकी लाश को पेड़ पर लटका दिया गया है। ऐसे में लड़कियों के घर वाले मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग कर रहे हैं।
सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन दोनों सहेलियां मंदिर में हो रहे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने घर से गई थीं। देर रात तक दोनों लड़कियां जब अपने घर वापस नहीं लौटीं तो परिवार वालों को शक होने लगा लेकिन परिवार वालों को लगा कि बुआ के घर पर रुक गई होंगी। ऐसे में रात में घर वालों द्वारा उनकी खोज भी नहीं की गई। सुबह उठने के बाद ग्रामीणों ने सिवान में स्थित आम के एक बाग में दोनों लड़कियों की आम के पेड़ से लटकती हुई लाश देखी तो परिजनों को इसकी जानकारी दी। जानकारी के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। वही मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के पीछे की वजह जानने की कोशिश की जा रही है। इधर, परिजनों का कहना है कि दोनों लड़कियों की हत्या की गई है। हत्या करने के बाद हत्यारे ने पुलिस के चंगुल से बचने के लिए यह तरीका अपनाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, वहीं परिजन गमगीन हैं।
Next Story