उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: पेंशनर्स एसोसिएशन में नई जिम्मेदारियां तय

Admindelhi1
20 April 2026 5:22 PM IST
Farrukhabad: पेंशनर्स एसोसिएशन में नई जिम्मेदारियां तय
x

फर्रुखाबाद: रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक रेलवे मजदूर यूनियन कार्यालय, फतेहगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें संगठन को सशक्त और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनर्स ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठनात्मक मजबूती पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में सर्वसम्मति से सोरन सिंह को अध्यक्ष चुना गया, जबकि वीरेंद्र सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर एके द्विवेदी, डी.आर. सागर, जयप्रकाश श्रीवास एवं एस.के. सिंह को नियुक्त किया गया। संगठन के महासचिव के रूप में आर.के. झा को चुना गया, जो संगठन की गतिविधियों का संचालन करेंगे।

इसके अतिरिक्त ऑडिटर की जिम्मेदारी एके सक्सेना को दी गई, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में अवधेश कुमार दुबे को नामित किया गया। सचिव पद पर परमेश्वर दयाल को नियुक्त किया गया। कन्नौज क्षेत्र के प्रभारी के रूप में राघवेंद्र वाजपेई को जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी आर.के. तिवारी को दी गई, वहीं संगठन प्रभारी के रूप में व्यास के. जय मां संयोजक एवं एन. सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। व्यवस्थापक के रूप में सियाराम को नियुक्त किया गया। कार्यालय संचालन के लिए रामतीर्थ शाक्य, वीरेंद्र सिंह यादव, फकीर मोहम्मद एवं सुरजीत सिंह को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। ये

बैठक के दौरान रेलवे पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनर्स को समय पर पेंशन, चिकित्सा सुविधाएं एवं अन्य सुविधाएं दिए जाने की मांग की।

Next Story