- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: रेलवे...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: रेलवे क्रॉसिंग पर लापरवाही पड़ी भारी, युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Admindelhi1
16 Jun 2025 1:49 PM IST

x
सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया
फर्रुखाबाद; रेलवे क्रॉसिंग पर उतरने की जल्दबाजी में युवक की ट्रेन से कटकर मौके पर मौत हो गयी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर कन्नौज चले गये।जानकारी के अनुसार कन्नौज के रायपुर मकरंदनगर निवासी 35 वर्षीय दीनबंधु उर्फ नन्हें राजपूत पुत्र विजय भान राजपूत सुबह कानपुर आनंद बिहार ट्रेन से अपनी बहन के घर पारिवारिक विवाद के चलते समस्याएं निपटाने आए थे। बहन किरन का घर भोपतपट्टी क्रॉसिंग के निकट ही है।
क्रॉसिंग पर निकलते समय ट्रेन की रफ्तार कुछ कम हुई, तो दीनबंधु ने ट्रेन से उतरने की कोशिश की, वैसे ही पैर फिसल जाने में वह ट्रेन के नीचे आ गए। जिससे ट्रेन से कटने से दीनबंधु की मृत्यु हो गई। दीनबंधु के भाई अभिषेक व ताऊ मातादीन भी मौके पर आ गए। परिजन मृतक का शव लेकर कन्नौज चले गए।
Tagsफर्रुखाबादरेलवे क्रॉसिंगलापरवाहीभारीयुवकट्रेनकटकरमौतFarrukhabadRailway crossingNegligenceHeavyYoung manTrainCuttingDeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





