उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सास ने पुलिस चौकी के पास बीच सडक़ पर बहू को पीटा

Admindelhi1
30 May 2025 4:55 PM IST
Farrukhabad: सास ने पुलिस चौकी के पास बीच सडक़ पर बहू को पीटा
x
सास ने बहू की जमकर पिटाई की

फर्रुखाबाद: गृहकलह के चलते बहू अपने मायके के लिए निकली, तभी कर्नलगंज चौकी के पास बीच सडक़ पर सास ने बहू की जमकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें तमाशबीन खड़े होकर देख रहे है।जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र अम्बेडकर कालोनी भोलेपुर निवासी एक परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद बहू अपने मायके जाने के लिए कर्नलगंज चौकी के पास सडक़ पर आकर सवारी का इंतजार करने लगी, तभी सास ने आकर उसे रोक लिया और मायके जान से मना किया, बहू के मना करने पर उसके साथ बीच सडक़ पर मारपीट कर दी।

वहीं लोग तमाशबीन बन नजारा को देखते रहे। उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। बहू ने मायके जाने के लिए टेंपों में बैठ गयी, उसके बाद भी सास ने बहू की जमकर पिटाई कर दी। वहीं इसका वीडियो भी बनाते रहे, तभी किसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Next Story