उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: दूध डेयरी संचालक की मुश्किलें बढ़ीं, बेटे ने लिखा तहरीर

Admindelhi1
31 Jan 2026 2:19 PM IST
Farrukhabad: दूध डेयरी संचालक की मुश्किलें बढ़ीं, बेटे ने लिखा तहरीर
x

फर्रुखाबाद: दुग्ध डेयरी संचालक को उसके घर घर से अगवा करने का प्रयास एवं विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर देने के मामले में पीड़ित के पुत्र ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

दिए गए शिकायती पत्र में राजन पाठक पुत्र रमेश पाठक निवासी पापियापुर ने कहा कि उसके पिता रमेश पाठक दूध डेयरी का संचालन करते हैं। इसी संदर्भ में कानपुर से वापस आ रहे थे तभी अंकित मिश्रा निवासी आवास, विकास सुरेंद्र उर्फ भूरा,आकाश कश्यप, रवि , परमजीत उर्फ लाला, अभिषेक पाल ,दिनेश शर्मा, आनंद कश्यप, सोनू उर्फ बिलैया व तीन चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने घात लगाकर उनका पीछा किया और घर तक के ले आये तथा घर के आहते से उन्हें पड़कर जबरन ले जाने लगे उनके पास एक बैग था जिसमें 54000 कैश था उसे लूटने का प्रयास किया।

विरोध करने पर लात घूसों व ईंट से पिटाई की और जबरन बैग लूट लिया और उन्हें खींच कर बाहर ले गए ।शोर सुनकर उनकी पत्नी अर्चना पाठक आ गई और बचाने का प्रयास किया तो उनके साथ भी मारपीट की और उनके सोने के कुंडल और चेन लूट ली । रमेश को जान से मारने की नीयत से चाकू से वार किया उससे वे घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। राजन पाठक ने आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही करने की मांग की है।

Next Story