- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: स्थानीय...
Farrukhabad: स्थानीय लोगों को नुक्कड़ नाटकों से संदेश दिया गया

फर्रुखाबाद: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (District Basic Education Officer) के निर्देशन में तथा जनपदीय नोडल मीना मंच भारती मिश्रा (Meena Manch Bharti Mishra) के संयोजन में विशेष जन जागरुकता अभियान का आयोजन पांच अलग-अलग स्थानों पर किया गया।
विशेष जागरुकता अभियान के अन्तर्गत मीना मंच की छात्राओं द्वारा एक ब्लाॅक में तीन-तीन स्थानों पर तथा मेला श्रीरामनगरिया सहित, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेसिक शिक्षा में संचालित योजनाओं के बारे में जन समुदाय को विस्तृत जानकारी देते हुए समुदाय से अपने बच्चों को बेसिक शिक्षा के विद्यालयों में नामांकित कराने का आवाहन किया गया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक बालिका शिक्षा श्री सुनील कुमार, नोडल सुधा वर्मा,सुनीता चौहान, शशिबाला अग्निहोत्री , साधना सिंह,रेखा,मोनिका खन्ना,नीना पाठक, रश्मि शुक्ला,कल्पना यादव नीता सक्सेना,मनोज मिश्रा, गीता कटियार, पूनम ओझा,वीना गौतम आदि ने सहयोग प्रदान किया।





