उत्तर प्रदेश

Farrukhabad; आईटीआई में रोजगार और प्रशिक्षण से जुड़ा मेगा मेला

Admindelhi1
28 March 2026 3:04 PM IST
Farrukhabad; आईटीआई में रोजगार और प्रशिक्षण से जुड़ा मेगा मेला
x

फर्रुखाबाद: जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठंडी सड़क में आगामी 30 मार्च 2026 (सोमवार) को शिक्षु/अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें विभिन्न निजी कंपनियां प्रतिभाग कर युवाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगी।

संस्थान द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मेले में दो प्रमुख कंपनियां—सत्यम ग्रीन एजेंसी (सोलर पैनल फिटिंग) एवं टोयोटा ग्रुप कंपनी (गुरुग्राम)—शामिल होंगी। इन कंपनियों के माध्यम से कुल 58 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।

सीधे इंटरव्यू के जरिए होगा चयन

मेले की खास बात यह है कि इसमें चयन प्रक्रिया पूरी तरह साक्षात्कार आधारित होगी। अभ्यर्थियों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना पड़ेगा, बल्कि उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर मौके पर ही चयन किया जाएगा। इससे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

इस रोजगार मेले में इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट एवं बीटेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। तकनीकी और सामान्य शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए यह अवसर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर उन युवाओं के लिए जो लंबे समय से रोजगार की तलाश में हैं।

संस्थान प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मेले में भाग लेने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा, जिनमें बायोडाटा हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की मार्कशीट,आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री प्रमाण पत्र,आधार कार्ड,पासपोर्ट साइज फोटो,शामिल हैं। बिना दस्तावेज के अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

युवाओं में दिख रहा उत्साह

मेले को लेकर जनपद के युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी कंपनियों की भागीदारी और सीधे इंटरव्यू के माध्यम से चयन की प्रक्रिया इसे और आकर्षक बना रही है।

आईटीआई प्रशासन ने सभी योग्य अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहुंचकर इस रोजगार मेले में प्रतिभाग करें और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

Next Story