उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: कानून व्यवस्था में सुधार के लिए बैठक

Admindelhi1
31 March 2026 4:06 PM IST
Farrukhabad: कानून व्यवस्था में सुधार के लिए बैठक
x

फर्रुखाबाद: पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता हरीश चंद्रा डीआईजी जोन कानपुर द्वारा की गई, जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों ने खुलकर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं।

बैठक के दौरान आशुतोष कुमार द्विवेदी (जिलाधिकारी) और आरती सिंह (पुलिस अधीक्षक) भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों में नागेंद्र सिंह राठौर (विधायक भोजपुर), सुशील शाक्य (विधायक अमृतपुर), डॉ सुरभि (विधायक कायमगंज), फतेहचंद राजपूत (भाजपा जिला अध्यक्ष) सहित कई प्रमुख लोग शामिल हुए।

सांसद मुकेश राजपूत की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके भतीजे राहुल राजपूत ने बैठक में भाग लिया और क्षेत्रीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पुलिस की कार्यशैली, और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डीआईजी हरीश चंद्रा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक के अंत में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को बेहतर सुरक्षा और न्याय मिल सके।

Next Story