उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: करवा चौथ के अवसर पर बाजार में खासी भीड़

Admindelhi1
8 Oct 2025 3:05 PM IST
Farrukhabad: करवा चौथ के अवसर पर बाजार में खासी भीड़
x

फर्रुखाबाद: करवा चौथ के मात्र दो दिन बचे हैं ऐसे में बाजारों में , खास कर सौंदर्य प्रसाधन। , पूजा और कपड़ा बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही है।करवा चौथ पर पूजन की सामग्री में मुख्य रूप से करवां, दीपक, छलनी आदि सामानों की खूब बिक्री हो रही है।

नगर के यादव मार्केट बाजार. सेठ गली. फतेहगढ़ चूड़ी बाजार . पल्ला मटिया बाजार . स्टेट बैंक गली बाजार. में भीड़ उमड़ रही है।करवा चौथ के पर्व पर विवाहितायें अपने पति की सुख समृद्धि, दीर्घायु की कामना करतीं हैं।

बता दें कि करवा चौथ को विवाहिताययें निर्जला उपवास करती हैं. महिलाएं रात में पूजा के बाद फिर चांद को देखकर व्रत खोलती हैं. इस अवसर पर महिलाएं 16 श्रृंगार करते हुए सजती और संवरती है. इसके साथ ही अपनी शादी के जोड़े, सुंदर लहंगा, ज्वेलरी और साड़ी पहनकर पूजा करती हैं. ऐसे में आप भी इस बाजार से सस्ते दामों में 16 श्रृंगार की खरीदारी कर सकती हैं. यहां कम दामों में पूजा की थाली भी मात्र 200 रुपए में उपलब्ध हो जाती है.

दुकानदार विश्वनाथ कश्यप ने बताया कि वह प्राचीन पर्वों की रीति को आज के समय में भी नहीं भुलाते हैं. बल्कि उसी में कुछ परिवर्तन करके आकर्षण बना देते है. ऐसे में मिट्टी के इन कलशों के ऊपर रखा हुआ दीपक के साथ यह कलश बिक्री होती है. जिसे पूजा में बंद करके रख दिया जाता है. ऐसे में हर कोई इन नए प्रकार के कलशों, कैलेंडर, पुष्प, माला, सिक, गट्टा, चुरा, सिंदूर, लौटा, अगरबत्ती, आरती, थाली, दीपक को खरीद रहे हैं. हालांकि महंगाई के कारण उत्साह कमी नजर आ रही है। बाजारों में चूरा , सिख गट्टा मिष्ठान गरबा अन्य पूजा सामग्री की दुकानें सजी हुई है जिसे महसूस होने लगा है कि दिवाली आ रही है।

Next Story