- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: कमालगंज...
Farrukhabad: कमालगंज में अवैध खनन और लकड़ी कटाई का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद: जिले की ईमानदार पुलिस अधीक्षक आरती सिंह दिन रात कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जुटी हैं, लेकिन कमालगंज थाना में थाना प्रभारी राजीव कुमार के चालक आरक्षी नरेंद्र ने खुलेआम अवैध लूट और दबंगई का नेटवर्क खड़ा कर रखा है। जनता और पुलिस की नजर में यह साफ संदेश है कि यहाँ कानून की जगह डर और अपराध चलता है।
सूत्र बताते हैं कि नरेंद्र एसओजी टीम का पूर्व ड्राइवर रह चुका है और कई उच्च अधिकारियों की गाड़ियां चला चुका है। इस अनुभव और पुलिस में गहरी पकड़ के दम पर वह अब इलाके में अवैध मिट्टी खनन, गंगा से बालू खनन, हरी लकड़ी की कटाई और स्थानीय व्यापारियों पर दबाव जैसी गंभीर गतिविधियां संचालित करवा रहा है।
स्थानीय लोग कहते हैं कि राजीव कुमार पीएसी से सिविल पुलिस में आए हैं और जनता से उनका संपर्क नगण्य है। इसका फायदा उठाकर नरेंद्र ने पूरे इलाके में आतंक फैला रखा है और पुलिस की प्रतिष्ठा को शर्मसार कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की लगातार मेहनत के बावजूद यह मामला दिखाता है कि कमालगंज में अपराध और दबंगई पर किस तरह निजी संरक्षण के चलते लगाम नहीं लग रही। जनता में भय और असंतोष चरम पर है।
सवाल यह उठता है कि कब तक कानून के नाम पर लोग अपनी सत्ता और दबंगई चलाते रहेंगे और कब तक जनता की सुरक्षा सिर्फ कागजों में ही सुरक्षित रहेगी।





