उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सावन की पावन बेला में गंगा तट पर आस्था का दीपदान

Admindelhi1
27 July 2025 6:03 PM IST
Farrukhabad: सावन की पावन बेला में गंगा तट पर आस्था का दीपदान
x

फर्रुखाबाद; गंगा मइया स्वच्छता एवं दीपदान आयोजन समिति द्वारा पाञ्चाल घाट (निकट दुर्वाषा ऋषि आश्रम) गंगा तट पर प्रति रविवार को संपन्न होने वाले भगवान पार्थिवेश्वरनाथ पूजन, गंगा पूजन, गुरु पूजन के महा महोत्सव पर्व गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 587वा आयोजन समिति के संस्थापक सत्यव्रत पाण्डेय केे आचार्यत्व में संपन्न हुआ

समिति के सदस्यो ने गंगा की धार से रेत निकाल कर भगवान पार्थिवेश्वरनाथ लिंग का निर्माण कर दूध, दही, घी, शहद, शकर, पंचामृत, से अभिषेक कर गंगा मइया का अभिषेक कर दीपदान आरती की

समिति के सदस्य श्री सौरभ तिवारी के संयोजन में सभी सदस्य श्री रामहरी तिवारी, श्याम पाठक, विजय अग्निहोत्री, प्रवीण मिश्रा, सहित भारी संख्या में उपास्थि श्रद्धालुओं ने भगवान पार्थिवेश्वर नाथ मइया गंगा को प्रसन्न कर विश्व कल्याण की प्रार्थना की

सत्यव्रत पाण्डेय ने बताया भगवान शंकर का प्रिय सावन के महाने में भगवान शिव के पार्थिवेश्वर नाथ के पूजन से हजारों गुना पुण्य लाभ मिलता है।

Next Story