उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: 22 फरवरी को कानूनी जागरूकता कार्यक्रम

Admindelhi1
19 Feb 2026 2:08 PM IST
Farrukhabad: 22 फरवरी को कानूनी जागरूकता कार्यक्रम
x

फर्रुखाबाद: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के तत्वावधान में 22 फरवरी 2026 (रविवार) को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से ऑफीसर्स क्लब, फतेहगढ़ में आयोजित होगा।

शिविर का उद्देश्य आमजन को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। आयोजकों के अनुसार विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर दिलाने की व्यवस्था की गई है, ताकि नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इस शिविर में राजस्व, पुलिस, नगर पालिका परिषद, समाज कल्याण, कृषि, श्रम, पंचायत राज, विद्युत वितरण, परिवहन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल कल्याण, दिव्यांग सशक्तिकरण, पशुपालन, शिक्षा, पिछड़ा वर्ग कल्याण सहित अनेक विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

साथ ही बैंक ऋण योजनाओं, कौशल विकास, युवा कल्याण और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा।

प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं। शिविर में कानूनी परामर्श, शिकायत निस्तारण और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सहायता दी जाएगी।

कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, नोडल अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Next Story