उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: भू-माफिया प्रशासन की कार्रवाई से अंडरग्राउंड, जांच जारी

Admindelhi1
25 April 2025 4:16 PM IST
Farrukhabad: भू-माफिया प्रशासन की कार्रवाई से अंडरग्राउंड, जांच जारी
x
"कार्यवाही जारी"

फर्रुखाबाद: प्रशासन का भू-माफियाओं पर शिकंजा कसता ही जा रहा है। गुरुवार को नगर के नारायणपुर, ढिलावल तथा जसमई पर हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि भू-माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी। भू-माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल के नेतृत्व में अवैध कालोनियों पर बुलडोजर गरजा। जिसमें नारायणपुर में रिलांस पेट्रोल पम्प के पीछे की जा रही अवैध रुप से प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। इसके बाद ढिलावल में चल रही अवैध प्लाटिंगों पर बुलडोजर गरजा और प्लाटों की बाउंड्रीबाल को ध्वस्त कर दिया। वहीं उसके बाद जसमई में हो रही प्लाटिंग पर जेसीबी चली और बाउंड्रीबाल को ध्वस्त किया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि उपरोक्त कार्यवाही जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर की जा ही है। यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को भी जसमई में बुलडोर चलेगा और अवैध रुप से की जा रही प्लाटिंगों को ध्वस्त किया जायेगा। बताते चलें कि नगर में लगभग १७० अवैध प्लाटिंगों को प्रशासन ने चिंहित किया है। जिस पर भी शीघ्र बुलडोजर चलेगा। फिलहाल प्रशासन की इस कार्यवाही से भू-माफियाओं के चेहरों की हवाइयां उड़ी हुई हैं। वह इधर उधर सिफारिश कराते नजर आये। वहीं जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी का साफ कहना है कि अवैध अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो भी अवैध अतिक्रमण मिलेगा, उसे प्रशासन हटवायेगा।

Next Story