उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

Admindelhi1
8 May 2026 2:50 PM IST
Farrukhabad: जनपद की कानून व्यवस्था को मजबूत करने की पहल
x

फर्रुखाबाद: जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस कार्रवाई को जनपद में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह लगातार जनपद में अपराध नियंत्रण, जनता की सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय नजर आ रही हैं। उनके निर्देशन में पुलिस विभाग में अनुशासन, पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए लगातार प्रभावी निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है, जिससे थाना स्तर पर कार्यप्रणाली और अधिक मजबूत हो सके।

जारी आदेश के अनुसार थाना राजेपुर में तैनात प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार को थाना मोहम्मदाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं फतेहगढ़ थाना क्षेत्र की सरह चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष राजेपुर बनाया गया है।

इसके अलावा थाना शमसाबाद के थानाध्यक्ष रमेश सिंह को स्थानांतरित कर थाना अमृतपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। जबकि प्रभारी एसओजी के पद पर कार्यरत उपनिरीक्षक सचिन सिंह चौधरी को थाना शमसाबाद का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद विभागीय गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद में पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की कार्यशैली को लेकर आम जनता के बीच सकारात्मक चर्चा बनी हुई है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, थाना स्तर पर जवाबदेही तय करना और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता देना उनकी कार्यप्रणाली की विशेषता माना जा रहा है। हाल के दिनों में लगातार किए जा रहे प्रशासनिक निर्णयों से यह स्पष्ट हो रहा है कि पुलिस अधीक्षक जनपद में अपराध एवं अव्यवस्था पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए गंभीर हैं।

Next Story