उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: अंबेडकर पार्क से अवैध कब्जा हटाया गया, अवैध कब्जे पर बड़ी पहल

Admindelhi1
27 Feb 2026 5:08 PM IST
Farrukhabad: अंबेडकर पार्क से अवैध कब्जा हटाया गया, अवैध कब्जे पर बड़ी पहल
x

फर्रुखाबाद: नगर पंचायत शमसाबाद के मोहल्ला खानपुर में स्थित डॉ० बी० आर० अम्बेडकर पार्क से कब्ज छुड़ाया जाने पर नगर पंचायत शमशाबाद की अध्यक्ष के प्रतिनिधि अहमद फारूकी का मजार पर करके जोरदारी के साथ स्वागत किया गया।

बताते चलें कि विगत कई वर्षों से अवैध कब्जेदारों को हटाने के लिए डा० बी० आर० अम्बेडक पार्क बहुजन उत्थान सेवा समिति द्वारा अध्यक्ष महोदया, नगर पंचायत शमसाबाद व प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया जिसको अध्यक्ष द्वारा संज्ञान में लेते अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत शमसाबाद एवं न०पं० की पूरी टीम व पुलि प्रशासन के सहयोग से अवैध कब्जेदारों को 25 फरवरी को पार्क कब्जा मुक्त करा दिया गया, पार्क में अस्थाई कब्जेदारों को अन्य स्थान पर भू चिन्हित कर उपलब्ध करा दी गई ।

पार्क से अवैध कब्जा हटाये जाने उपरान्त डा० बी० आर० अम्बेडक बहुजन उत्थान सेवा समिति, शमसाबाद के पदाधिकारियों रामसनेही, सदाराम, रामऔतार, फूलचन्द, अशोक बौद्ध, राजीव द्वारा अध्य प्रतिनिधि नदीम अहमद फारूकी का माल्यार्पण कर स्वागत एवं आभार व्यक किया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि 58 लाख 64 हजार रूपये क धनराशि से अम्बेडकर पार्क का सौन्दर्यीकरण, अम्बेडकर मूर्ति स्थापना, डिजिट लाइब्रेरी के निर्माण हेतु शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

Next Story