उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: तीन दिन के अंदर अतिक्रमण न हटा तो व्यापारी देंगे धरना: इकलाख खां

Admindelhi1
31 May 2025 4:54 PM IST
Farrukhabad: तीन दिन के अंदर अतिक्रमण न हटा तो व्यापारी देंगे धरना: इकलाख खां
x

फर्रुखाबाद: उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष इकलाख खां ने अपने व्यापारी साथियों के साथ रेलवे रोड स्थित एक होटल के सभागार में कहा कि चौक बाजार में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए बनाये गये फाउंडेशन अतिक्रमण को तीन दिन के अंदर नहीं हटाया गया तो चौक पर वह अपने व्यापारियों के साथ धरना देंगे और हटवायेंगे। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि चौक पर दोनों ओर दुकाने ध्वस्त कर दी गई थी। इसी गम में व्यापारी राजेश रस्तोगी की मौत भी हो गयी। प्रशासन ने वादा किया था कि मॉडल रोड बनाया जायेगा और फब्बारा लगाकर सुंदरीकरण होगा, जबकि दोनों ओर ट्रांसफार्मर रखवाकर अवैध निर्माण किया जा रहा है। चौक बाजार में लगाए जाने वाला ट्रांसफार्मर फुंकने से नेहरू रोड की दुकाने जलकर राख हो जाएगी।

प्रशासन की लापरवाही और गोलमाल पर उन्होंने कहा कि बिजली के लगाये जाने वाले पोल का कोई मानक निर्धारित नहीं है। जो दुकानदार दो 2-4 हजार रुपए देता है तो उसकी दुकान के सामने पोल का स्थान बदल दिया जाता है। सडक़ के निर्माण का भी मानक एवं गुणवता की जानकारी व्यापारियों को होना चाहिए। अगर अतिक्रमण न हटा तो ३ जून से नगर, युवा व महिला व्यापार मण्डल धरना देगा। तीन साल से रेलवे रोड ध्वस्त है। अभी तक कार्य नहीं शुरु किया गया है। व्यापारी बोले अवैध कार्यों का विरोध करेगें। इस मौके पर राकेश सक्सना, अंकुर श्रीवास्तव, सोनी शुक्ला, प्रीती गुप्ता, महेन्द्र श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता मुन्ना, सरदार जगदीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Next Story