उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाने का प्रयास

Admindelhi1
26 Jun 2025 6:47 PM IST
Farrukhabad: विवाद के बाद पति ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाने का प्रयास
x

कायमगंज: जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर निवासी अनिल कुमार उम्र 40 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र जब मजदूरी करके दोपहर को अपने घर आया उसने पत्नी बबिता से खाना परोसने की बात कही। पत्नी ने पति की बात को सुनकर अनसुना कर दिया। इसी बात पर पति पत्नी में विवाद हो गया। गुस्साया पति अन्दर कमरे में गया और फाँसी के फंदे पर लटक गया। पति को फाँसी के फंदे पर लटका देख पत्नी ने चीख पुकार मचाई और पति अनिल कुमार को फाँसी के फंदे से नीचे उतारकर प्राइवेट वाहन द्वारा कायमगंज नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए।

जहाँ ड्युरी पर तैनात चिकित्सक डा0 जितेन्द्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। 108 एम्बुलेन्स ई-एमटी अभिषेक मिश्रा, पायलट अनुराग यादव ने गम्भीर अवस्था में अनिल कुमार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उपचार जारी है।

Next Story