- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: नरौरा...
Farrukhabad: नरौरा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया
फर्रुखाबाद: जिले के पांचाल घाट (Panchal Ghat) पर गंगा (Ganga) नदी का जलस्तर (water level) लगातार बढ़ रहा है। आज मंगलवार शाम 4:00 बजे गंगा का जलस्तर 136.55 मीटर दर्ज किया गया है। इसी समय नरौरा बैराज से 57,677 क्यूसेक पानी का अतिरिक्त प्रवाह भी गंगा में छोड़ा गया है, जिससे अगले 24 से 48 घंटों में जलस्तर में और वृद्धि की संभावना है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। तटीय गांवों में निगरानी बढ़ा दी गई है और संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संभावित बाढ़ के खतरे को भांपते हुए जल पुलिस और बचाव दलों को तैयारी की स्थिति में रहने का निर्देश दिया गया है।
जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ग्रामीणों से अपील कर रहा है कि वे गंगा किनारे न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें। विशेषकर नाविकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
यदि जलस्तर इसी गति से बढ़ता रहा तो अगले कुछ दिनों में यह खतरे के निशान के करीब पहुंच सकता है। प्रशासन की ओर से राहत शिविरों की पहचान और ज़रूरत पड़ने पर विस्थापन की तैयारी की जा रही है। जल आयोग की रिपोर्ट और मौसम विभाग की भविष्यवाणियों को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।





