उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: पांचाल घाट में भारी बारिश और ओले, फर्रुखाबाद के कई इलाके प्रभावित

Admindelhi1
1 April 2026 12:53 PM IST
Farrukhabad: पांचाल घाट में भारी बारिश और ओले, फर्रुखाबाद के कई इलाके प्रभावित
x

फर्रुखाबाद: जनपद में मंगलवार को रात करीब 11बजे मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज आंधी, गरज-चमक और भयंकर बारिश के साथ ओलावृष्टि का रूप ले लिया, जिससे पूरे जिले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। खासकर पांचाल घाट क्षेत्र समेत कई इलाकों में ओले गिरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में हालात ऐसे हो गए कि सड़कों पर पानी भर गया और यातायात बाधित हो गया। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर पड़ीं, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं।

पांचाल घाट क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों को चौंका दिया। बड़े-बड़े ओले गिरने से लोग घरों और दुकानों में छिपने को मजबूर हो गए। अचानक बदले मौसम ने गर्मी से तो राहत दी, लेकिन किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

बारिश और ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेतों में खड़ी गेहूं और अन्य फसलें ओलों की मार से प्रभावित हुई हैं, जिससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है। किसान अब अपनी फसलों की स्थिति को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे बाजारों और मुख्य मार्गों पर आवाजाही प्रभावित हुई। लोग बारिश थमने का इंतजार करते रहे, वहीं बच्चों और युवाओं ने इस बदले मौसम का आनंद भी लिया।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, वहीं किसानों के नुकसान का आकलन कराने की बात भी कही जा रही है।

Next Story