उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: सड़क हादसे में घायल हुए आधा दर्जन पुलिसकर्मी

Admindelhi1
16 Jun 2025 1:54 PM IST
Farrukhabad: सड़क हादसे में घायल हुए आधा दर्जन पुलिसकर्मी
x
Truck hit

फर्रुखाबाद: पुलिस भर्ती के नियुक्ति पत्र लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों की बुलेरो में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गये। जिन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार जनपद बदायूं से आधा दर्जन पुलिसकर्मी नियुक्ति पत्र लेकर बुलैरों से लखनऊ जा रहे थे, तभी थाना कमालगंज के खुदागंज के निकट पुलिसकर्मियों की बुलैरो में सामने से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बुलैरो सवार मंयक, बॉबी, सोनू, प्रदीप, प्रवेंद्र, जितेंद्र गम्भीर रूप से घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचेे तथा घायल पुलिसकर्मियों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने घायल पुलिसकर्मियों के हालचाल पूछे। डॉक्टरों से बात कर बेहतर उपचार करने के निर्देश दियेे।

Next Story