उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: भारत विकास परिषद का हरित अभियान, पौधारोपण से दिया जागरूकता संदेश

Admindelhi1
29 July 2025 6:59 PM IST
Farrukhabad: भारत विकास परिषद का हरित अभियान, पौधारोपण से दिया जागरूकता संदेश
x

फर्रुखाबाद: भारत विकास परिषद मुख्य शाखा द्वारा पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए अपने पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बद्री विशाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण (planting trees) किया।

इस मौके पर प्रांतीय महासचिव आलोक रायजादा ने पर्यावरण के संरक्षण पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा इस मौसम में अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए ताकि वह वृक्ष बनकर पर्यावरण में अपना योगदान दे सके। संस्था के संरक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि भारत विकास परिषद निरंतर वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण को शुद्ध करने के अभियान में लगी हुई है उन्होंने सभी से वृक्षारोपण करने की अपील की।

महा विद्यालय के प्रबंधक प्रबंधक विनोद दुबे, परिषद के अध्यक्ष व्रज किशोर सिंह किशोर सचिव अजय पुरवार, पूर्व अध्यक्ष संजय गर्ग, देवेंद्र सिंह गौर आदि ने छायादार एवं फलदार बेल, बरगद के अतिरिक्त 25 फलदार वृक्ष लगाए। विद्यालय प्रबंधक का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय कर्मचारियों सुरेश कुमार , लाल जी, राम निवास , अखिलेश, आदि सहयोग दिया। संस्था अध्यक्ष बृज किशोर सिंह ने सभी के आभार व्यक्त किया।

Next Story