उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: फर्रुखाबाद में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत गुड गवर्नेंस कार्यक्रम

Admindelhi1
23 Dec 2025 10:19 AM IST
Farrukhabad: फर्रुखाबाद में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत गुड गवर्नेंस कार्यक्रम
x

फर्रुखाबाद: प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में 19 से 25 दिसंबर 2025 तक “सुशासन सप्ताह (Good Governance Week) – प्रशासन गांव की ओर” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 दिसंबर 2025 को कलेक्ट्रेट सभागार में “जनपद में गुड गवर्नेंस की अच्छी पहल एवं नवाचार” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित होगी।

कार्यशाला में गुड गवर्नेंस की दिशा में शानदार कार्यशैली के लिए जाने जाने वाले, फर्रुखाबाद में पूर्व में जिलाधिकारी रह चुके तथा महानिदेशक पद से सेवानिवृत्त मानवेंद्र सिंह को जनपद प्रशासन की ओर से विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यशैली को आज भी जिले में सुशासन की मिसाल के रूप में याद किया जाता है।

कार्यशाला का आयोजन सुबह 11:00 बजे से 12:35 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में जिले के अधिकारियों द्वारा बीते पांच वर्षों में जनसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, जनशिकायत निस्तारण और लोक निर्माण जैसे क्षेत्रों में किए गए बेहतर कार्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम में तीन प्रमुख गुड गवर्नेंस पहलों पर चर्चा के बाद प्रश्नोत्तर सत्र होगा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया जाएगा। कार्यशाला में जनपद के सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। प्रशासन ने बताया कि कार्यशाला में प्रस्तुत की जाने वाली अच्छी प्रशासनिक प्रथाओं को प्रशासन गांव की ओर पोर्टल पर भी साझा किया जाएगा, ताकि अन्य जिलों को भी इससे प्रेरणा मिल सके।

Next Story