उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता: प्रदेश अध्यक्ष

Admindelhi1
22 May 2025 3:28 PM IST
Farrukhabad: पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता: प्रदेश अध्यक्ष
x
मानवाधिकार पीडि़त परिवार को दिलायेगा न्याय: प्रदेश अध्यक्ष

फर्रुखाबाद: अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरज कुमार पांडेय के नेतृत्व में पीडि़त परिवार से मिलने प्रतिनिधि मण्डल छिबरामऊ के ग्राम बेहटा खास पहुंचा। उनके साथ नगर अध्यक्ष सौरव गुप्ता व मनीष यादव ने गांव पहुंचकर मृतक रुचि गुप्ता उर्फ लाडो के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल लिये। बीते दिनों रुचि गुप्ता उर्फ लाडो की मृत्यु डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मौत हो गयी थी तथा मृतक बच्ची के परिजनों पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज, महिलाओं को बुरी तरह पीटकर जो घिनौना कृत्य पुलिस द्वारा किया गया।

इसका विरोध अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने किया है। पीडि़त परिवार को सांत्वना दी तथा यह भी भरोसा दिलाया कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन जब तक दिवंगत रुचि गुप्ता बच्ची को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक पीडि़त को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करता रहेगा। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन उच्च स्तरीय जांच की मांग करता है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जो भी दोषी हो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की गई निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को दण्ड दिया जाये और घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जाये।

Next Story