उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: शायर और आलिमों के संग समां बंधेगा जश्ने गरीब नवाज में

Admindelhi1
18 Dec 2025 3:24 PM IST
Farrukhabad: शायर और आलिमों के संग समां बंधेगा जश्ने गरीब नवाज में
x

फर्रुखाबाद: जश्ने गरीब नवाज कॉन्फ्रेंस के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आयोजन 19 दिसंबर को होना तय हुआ है जिसके लिए लोग पूरी शिद्दत के साथ तैयारी में लगे हुए हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए मौलाना जैनुल आब्दीन ने बताया कि तकिया नसरत शाह में व रोज शुक्रवार को कॉन्फ्रेंस होगी। जिसमें मुकामी व व बहरूनी विद्वान और शायर अपने खयाल पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मुरादाबाद के मुफ्ती इमरान हनफी रहेंगे और मुख्य शायर के रूप में सैयद हैदर अली अलीगढ़ मौजूद रहेंगे इसके अलावा कोलकाता से आने वाले सैयद हसनैन रशीदी फर्रुखाबाद के नबी अली खान शमशाबाद के जैनुलाब्दीन मुख्तार अहमद राजा तस्लीम राजा रुहुल अमीन कार्य समिहुदीन,अनवर रजा आदि मौजूद रहकर व्यवस्था को संभालेंगे और अपने विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम की सदारत सैयद जैनुल आब्दीन करेंगे।

उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में भागीदारी करने की गुजारिश की है।

Next Story