उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: मॉरीशस सम्मेलन में हिन्दी भाषा के लिए गंगवार की भागीदारी

Admindelhi1
29 Dec 2025 2:13 PM IST
Farrukhabad: मॉरीशस सम्मेलन में हिन्दी भाषा के लिए गंगवार की भागीदारी
x

फर्रुखाबाद: अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी को सम्मान दिलाने के लिए अग्रसर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार जवाहर सिंह गंगवार विश्व हिंदी दिवस के मौके पर मारीशस में होने वाले विश्व हिन्दी सम्मेलन में भागीदारी करेंगे और हिंदी राजभाषा से विश्व भाषा तक विषय पर शोध आलेख प्रस्तुत करेंगे।

यह आयोजन हिंदी प्रचारिणी सभा मॉरीशस ,शिक्षा एवं मानव संसाधन मंत्रालय मॉरीशस तथा भारतीय उच्च आयोग मॉरीशस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में भारत सिंगापुर थाईलैंड नीदरलैंड समेत अनेक देशों के प्रतिनिधि भागीदारी करेंगे। इस आयोजन में श्री गंगवार को आमंत्रित किए जाने से जनपद के साहित्यकारों में खुशी की लहर है ।उन्होंने श्री गंगवार को बधाई दी और कहा कि उन्होंने विश्व पटल पर हिंदी सेवा के मानदंड स्थापित किए हैं। जिससे जनपद का गौरव बढ़ा है।

बताते चलें कि जवाहर सिंह गंगवार लंबे समय से साहित्य की सेवा करते आ रहे हैं। प्रबोधिका अभिव्यंजना, आदि संस्थाओं के माध्यम से लगातार हिंदी सेवा में लगे हुए हैं ।उनके द्वारा संपादित कनौजी भाषा का शब्दकोश उनकी बड़ी उपलब्धि रही है। इसके अलावा वे तमाम किताबें भी लिख चुके हैं वे प्रकाशित भी हो चुकी हैं। उनके इस सम्मेलन में उनके इस सम्मेलन में भाग लेने से विश्व पर पटल ल पर हिंदी को मजबूती मिलेगी।

Next Story