- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: हिंदी...
Farrukhabad: हिंदी सेवा में उल्लेखनीय योगदान पर गंगवार को सम्मान

फर्रुखाबाद: ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम समाज ने देश-विदेश में हिंदी सेवा (Hindi abroad) में अपने झंडे गाड़ने वाले साहित्यकार एवं अधिवक्ता जवाहर सिंह गंगवार का नागरिक अभिनंदन किया। मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष से डॉक्टर शाकिर अली मंसूरी ने कहा कि सारे देशभर में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने के लिए काम करने वाले लोगों का स्वागत सम्मान किया जाता है उसी क्रम में श्री गंगवार का अभिनंदन किया गया क्योंकि उन्होंने अभी हाल में ही मेरी सच में हुए विश्व हिंदी सम्मेलन में जिले का प्रतिनिधित्व करके सारे विश्व में जिले का दौरा बढ़ाया और हिंदी को विश्व व्यापी बनाने के लिए अपना योगदान दिया है।
बता दें कि श्री गंगवार ने हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए अब तक विश्व के 9 राष्ट्रों की यात्रा की है। जिसमें विभिन्न समझ में हिंदी के प्रचार प्रसार का प्रथम बुलंद किया है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता इरशाद अली ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हिंदी को सम्मान दिलाने के लिए श्री गंगवार की सेवाएं सराहनीय हैं। उन्होंने कहा यह अभिनंदन समस्त हिन्दी भाषी संचेतना का सम्मान, एवं गंगा जमुना तहजीब का बड़ा उदाहरण है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नवाब काजिम हुसैन की व संचालनमजहर मोहम्मद खां ने किया। संस्था के संरक्षक यूनुस अंसारी व फतेहगढ़ महोत्सव के संयोजक रिजवान अहमद ताज ने व्यवस्था सम्हाली। किस अवसर पर डॉक्टर रामपुर राजपूत डॉ राजकुमार सिंह इंजीनियर नीरज प्रताप शाक्य फजल मंसूरी समेत प्रमुख लोग मौजूद रहे।





