उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: गंगा का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान के करीब

Admindelhi1
12 July 2025 6:39 PM IST
Farrukhabad: गंगा का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान के करीब
x
खतरे के निशान के करीब पहुंचा

फर्रुखाबाद: जिले के पांचाल घाट स्थित गंगा नदी में जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह 8:00 बजे तक गंगा का जलस्तर 136.55 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है। वहीं, नरौरा बैराज से 71,077 क्यूसैक जल प्रवाह किए जाने की जानकारी सामने आई है, जिससे अगले 24 से 48 घंटे में जलस्तर में और वृद्धि की आशंका जताई जा रही है।

बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन सतर्क हो गया है। संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी तेज कर दी गई है और तटवर्ती गांवों को अलर्ट किया जा रहा है। बाढ़ चौकियों को सक्रिय किया जा रहा है और राहत एवं बचाव की तैयारियों की समीक्षा भी तेज कर दी गई है।

गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ रहा है। नरौरा से छोड़े गए पानी का असर फर्रुखाबाद में दो दिन बाद और अधिक देखने को मिल सकता है।

प्रशासन की अपील: प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे गंगा नदी के किनारे न जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। आपात स्थिति में बाढ़ नियंत्रण कक्ष या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

Next Story