उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: माफिया मामले में पूर्व मंत्री की एंट्री से हलचल

Admindelhi1
28 Feb 2026 4:54 PM IST
Farrukhabad: माफिया मामले में पूर्व मंत्री की एंट्री से हलचल
x

फर्रुखाबाद: प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत माफिया और गैंगस्टर तत्वों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चर्चित माफिया अनुपम दुबे और उसके गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ हुई प्रशासनिक कार्रवाई और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के खिलाफ खुलेआम उतरे पूर्व मंत्री और भोगांव के भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री (BJP MLA Ramnaresh Agnihotri) की उनके समर्थक सोशल मीडिया से लेकर आम जनमानस में जमकर सराहना कर रहे हैं और सरकार विरोधी बयान बाजी में भी कोई कसर बकाया नहीं छोड़ रहे।

माफिया तंत्र पर शासन के निर्देश के बाद हुई बड़ी कार्रवाई के बाद पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री खुलकर माफिया के समर्थन में सामने आए बताये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुईं है। फेसबुक समेत कई प्लेटफॉर्म पर समर्थकों द्वारा नारेबाजी और प्रशासनिक कदमों की आलोचना की जा रही है।

प्रदेश सरकार लगातार यह दोहराती रही है कि अपराध और माफिया तंत्र के खिलाफ बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि सभी कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है और कानून से ऊपर कोई नहीं है।

इस पूरे घटनाक्रम ने जिले में सामाजिक और राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है। एक बड़ा पक्ष इसे कानून के राज की स्थापना बता रहा है, जबकि माफिया तंत्र समर्थक दूसरा पक्ष कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रहा है। सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे माहौल संवेदनशील बना हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी।

यूथ इंडिया न्यूज़ ग्रुप स्पष्ट करता है कि हमारा उद्देश्य तथ्यों को सामने लाना है। कानून का पालन सर्वोपरि है और लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पक्ष को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के दायरे में ही होगा।

Next Story