उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: महिला इकाई के गठन से व्यापार मंडल को नई ताकत, फतेहगढ़ में हुई पहल

Admindelhi1
19 July 2025 5:30 PM IST
Farrukhabad: महिला इकाई के गठन से व्यापार मंडल को नई ताकत, फतेहगढ़ में हुई पहल
x

फर्रुखाबाद: भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की फतेहगढ़ नगर महिला इकाई का औपचारिक गठन कर दिया गया है। यह घोषणा रेखा सोमवंशी के निवास पर आयोजित एक बैठक के दौरान की गई, जिसमें संगठन विस्तार और महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया।

बैठक में महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति तिवारी ने प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता, जिला चेयरमैन सुभाष अग्रवाल, तथा जिला महामंत्री आनंद मोहन वर्मा की सहमति प्राप्त कर संगठन की नई नगर इकाई की घोषणा की।

घोषित पदाधिकारी:

रेखा सोमवंशी – नगर अध्यक्ष

वंदना मिश्रा – महामंत्री

रूबी चतुर्वेदी – उपाध्यक्ष

अंजली वर्मा – मंत्री

मीनाक्षी पाल – संगठन मंत्री

सरस्वती वर्मा – मंत्री

सुमन राजपूत – कोषाध्यक्ष

बैठक में विशेष रूप से उपस्थित किशोर न्याय बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती सुमन राठौर एवं भाजपा महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती बबीता पाठक को सर्वसम्मति से संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया और उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने प्रवीण वर्मा को फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत करने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं और पटका पहनाकर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि आने वाले समय में फतेहगढ़ महिला इकाई का तेजी से विस्तार किया जाएगा, ताकि व्यापारी समाज में महिला नेतृत्व की भागीदारी और सशक्त हो।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे व्यापारी हितों की रक्षा, महिला सशक्तिकरण और समाज के कल्याण के लिए सदैव संघर्षशील रहेंगी।

Next Story