उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: युवक की आत्महत्या से परिवार में मातम

Admindelhi1
20 May 2025 11:58 AM IST
Farrukhabad: युवक की आत्महत्या से परिवार में मातम
x
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फर्रुखाबाद: युवक नें फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम कुसमापुर निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र बालकिशन जाटव ने घर में कमरे के की छत के कुंडे से चादर से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व अपराध निरीक्षक कामता प्रसाद मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी कुसुम व मां शारदा देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बीते दिन मृतक ने गंगा में कूदने की कोशिश की थी। तब ग्रामीणों ने उसे बचा लिया था। बताते हैं कि मृतक शराब पीने का आदी था। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस जाँच कर रही है।

Next Story