उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, चार मौके से फरार

Admindelhi1
14 Jun 2025 3:47 PM IST
Farrukhabad: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, चार मौके से फरार
x

फर्रुखाबाद: कंपिल थाना क्षेत्र में पुलिस बदमाशों क़े बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश क़े पैर में गोली लग गयी। इस दौरान चार बदमाश मौका पाकर फरार हो गए।

जानकारी क़े मुताबिक, अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया की थाना कंपिल पुलिस अपराधियों क़े धर पकड़ हेतु चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी कुछ संदिग्ध लोगों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में एक बदमाश क़े पैर में गोली लग गई।

इस दौरान मौका पाकर चार बदमाश मौके से फरार हो गए। पूछताछ क़े दौरान पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम रॉकी निवासी कायमगंज बताया। अन्य चार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Next Story