उत्तर प्रदेश

Farrukhabad: अलविदा नमाज के बाद ईद की खुशियां

Admindelhi1
20 March 2026 8:35 PM IST
Farrukhabad: अलविदा नमाज के बाद ईद की खुशियां
x
"अलविदा नमाज से गूंजा माहौल"

फर्रुखाबाद: क्षेत्र में शुक्रवार को रमजान माह के अंतिम जुमा यानी अलविदा की नमाज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने देश व क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रमुख मस्जिदों, मुख्य मार्गों, गलियारों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, साथ ही लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर रखी गई।

अमृतपुर की मुख्य मस्जिद में उपनिरीक्षक सुरेश कुमार और कांस्टेबल प्रदीप ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। वहीं गलारपुर, रोशन नगला सहित अन्य स्थानों पर भी बड़ी संख्या में नमाजी एकत्रित हुए और पूरी शांति के साथ नमाज अदा की। नमाज के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहा।

थाना अमृतपुर प्रभारी निरीक्षक रक्षा सिंह ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नमाज के बाद सभी लोग शांतिपूर्वक अपने-अपने घरों को लौट गए और पूरे क्षेत्र में भाईचारे का माहौल बना रहा। लोगों ने पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की।

वहीं, आज पूरे क्षेत्र में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Next Story