- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Farrukhabad: शहर की...
उत्तर प्रदेश
Farrukhabad: शहर की यातायात व्यवस्था पर बोझ बनते ई-रिक्शा
Admindelhi1
26 Jun 2025 6:48 PM IST

x
फर्रुखाबाद: भले ही यातायात के नियमों की कितनी भी डुगडुगी पीटी जाए, लेकिन अनियमिताएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां तक की यह अनियमिततायें कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो जाती हैं। गत देर शाम ई-रिक्शा की चपेट में आकर एक युवक की मौत भी हो गई, लेकिन फिर भी ई-रिक्शा चालक भारी सामान ढोने से बाज नहीं आ रहे हैं। वह लोहे के एंगल आदि भारी सामान लेकर चल रहे हैं, जबकि जरा सही लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं यातायात पुलिस भी सब देखकर अंजान बनी हुई है।
हालांकि बीते दिन आला अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर तकरीबन १५० ई-रिक्शा का पुलिस ने चालान किया था। इसके बाद भी ई-रिक्शा चालक पुलिस द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों को नहीं मान रहे हैं।
Tagsफर्रुखाबादशहरयातायातव्यवस्थाबोझई-रिक्शाFarrukhabadcitytrafficsystemburdene-rickshawजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भा ख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





